अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा सोमवार को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार जैन सहित अन्य अधिकारियों को सम्मानित किया।