झालरापाटन: झालरापाटन के छीपा मोहल्ले के 51 वर्षीय अखलाक ने घर के कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या की
झालरापाटन पुलिस के मुताबिक वह सुबह करीब 9 बजे घर में रस्सी से लटका मिला। पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों ने उसे देखा और लोगों को सूचना दी। मोहल्ले के लोगों ने उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उसे मृत घोषित कर दिया गया।