पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन मे उपजिलाधिकारी नौतनवा व क्षेत्राधिकारी नौतनवा द्वारा फायर टीम के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र के विभिन्न कोचिंग सेंटरों, कंप्यूटर सेंटरों व लाइब्रेरियों (कैरियर डिजिटल, CIT कंप्यूटर, संगम व सिद्धार्थ लाइब्रेरी) में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
सुरक्षा एवं फायर सेफ्टी मानकों में कमी पाए जाने पर प्रबंधकों को सख्त हिदायत दी गई। छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।