पटना ग्रामीण: सेंट्रल हॉल में एनडीए की मीटिंग में सावन में भी मटन रोगन जोश का इंतजाम, बिहार सरकार के मंत्रियों ने भी खाया
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सेंट्रल हॉल में एनडीए की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में लंच पार्टी का भी आयोजन किया गया था। लेकिन हैरान करने वाली बात तो यह है कि एनडीए के और खासकर भाजपा के कई ऐसे मंत्री हैं जो सनातन धर्म का पाठ पढ़ाते हैं और आज उन्हीं के इस लंच पार्टी में मटन रोगन जोश का इंतजाम किया गया था।