नुआंव: अकोल्हि पंचायत सरकार भवन पर विशेष सर्वेक्षण टीम द्वारा ग्राम सभा का किया गया आयोजन
Nuaon, Kaimur | Aug 25, 2024 प्रखंड क्षेत्र के अकोल्हि पंचायत सरकार भवन पर विशेष सर्वेक्षण टीम के द्वारा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जहां ग्राम सभा में अकोल्ही पंचायत के मुखिया विशाल गुप्ता सहित पंचायत के किसानों ने भाग लिया। जहां विशेष सर्वेक्षण टीम के द्वारा ग्राम सभा के माध्यम से किसानों को भूमि सर्वेक्षण से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।