नुआंव: बासनपुर मोड़ के समीप कुछ लोगों ने मारपीट कर गर्रा के तीन युवकों को किया घायल पीड़ित ललन राम ने थाने में दिया आवेदन
Nuaon, Kaimur | Aug 23, 2024 नुआंव थाना क्षेत्र के बासनपुर मोड़ के समीप कुछ लोगों द्वारा गर्रा गांव के तीन युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले में पीड़ित ललन राम द्वारा नुआंव थाने में आवेदन दिया गया है। व पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार घायल गर्रा गांव के रहने वाले उपेंद्र राम, राज किशोर व तेज बहादुर बताए जाते हैं।