नुआंव: पजरांव उप स्वास्थ्य केंद्र के हैंडपंप व शौचालय के दरवाजे को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त
Nuaon, Kaimur | Aug 25, 2024 नुआंव प्रखंड क्षेत्र के पजरांव उप स्वास्थ्य केंद्र में हैंडपंप व शौचालय के दरवाजे को असामाजिक तत्वों के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जिसकी जानकारी पजरांव उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत ANM सुभावती द्वारा दी गई। उन्होंने बताया असामाजिक तत्वों द्वारा हैंडपंप क्षतिग्रस्त किए जाने से पजरांव उप स्वास्थ्य केंद्र में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है।