🇮🇳 एशियन गेम्स में हरियाणा का परचम! 🏆
जापान में आयोजित एशियन गेम्स में हरियाणा के हमारे होनहार खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है।
🥉 रोहतक की सुचिका तारियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में भारत के लिए ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रचा।
🥈 जींद के हिमांशु ढिल्लों ने अपने जन्मदिन को देश के लिए यादगार बनाते हुए निशानेबाजी में दो रजत पदक जीतकर तिरंगे का गौरव बढ़ाया।
🏑 वहीं दीपिका सहरावत ने हॉकी के मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही मुकाबले में 8 गोल दागकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इन सभी खिलाड़ियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं। 💐
आपकी मेहनत, संघर्ष और जीत ने पूरे हरियाणा को गर्व से भर दिया है। यही जज्बा, यही जुनून और यही तिरंगे के प्रति समर्पण हरियाणा की पहचान है।
मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी आने वाले मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए और पदक जीतेंगे।
🇮🇳 हरियाणा खेलेगा, हरियाणा जीतेगा और तिरंगा विश्व पटल पर लहराएगा!
#AsianGames2026 #TeamIndia #Haryana #HaryanaPlayers #ProudHaryana #SportsMinister #GauravGautam #MMA #Shooting #Hockey #JaiHind 🇮🇳
Palwal, Palwal | Sep 22, 2026