पलवल में नशा तस्करों पर डबल एक्शन, 23.26 ग्राम स्मैक/हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
पलवल। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच होडल ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से कुल 23.26 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन बरामद हुई है।
पहली कार्रवाई थाना बहीन क्षेत्र में की गई। एएसआई सिराजुद्दीन के नेतृत्व में टीम को सूचना मिली थी कि गांव खाईका निवासी दाऊद अन्धोप सरकारी स्कूल के पास स्मैक/हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक के इंतजार में खड़ा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर उसे काबू किया। तलाशी के दौरान 11.26 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है।
दूसरी कार्रवाई थाना होडल क्षेत्र में हुई। एएसआई राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने सूचना के आधार पर हसनपुर चौक सर्विस रोड के पास रवि निवासी आर्य नगर, होडल को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक उसकी तलाशी में 12 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर कथित नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया में है।
एसपी दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने कहा कि जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।
#Palwal #PalwalPolice #CrimeBranchHodal #DrugFreeIndia #NashaMuktBharat #DrugFreePalwal #Smack #Heroin #NDPSAct #PoliceAction #AwaazKesari #आवाज़केसरी #पलवल #नशामुक्तभारत
Palwal, Palwal | Sep 21, 2026