रायडीह: ऑटो खरीदने की जिद पूरी न होने पर, 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी
Raidih, Gumla | Jul 23, 2026 गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के केमेटे गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। ऑटो खरीदने की जिद पूरी नहीं होने से नाराज 18 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान आकाश मल्हार (18 वर्ष) के रूप में हुई है। वह चैतू मल्हार का पुत्र था और रायडीह स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था।