सिधवलिया: बरहिमा मोड़ के पास ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार युवक हुआ घायल,इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के पास ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक अपने बाइक पर सवार होकर गोपालगंज शहर आ रहा था। तभी इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक के चपेट में बाइक सवार युवक आ गया।