सिधवलिया: सिधवलिया NH 27 पर ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार युवक हुआ घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सिधवलिया NH 27 पर ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक अपने बाइक पर सवार होकर सिधवलिया बाजार जा रहा था।