झांसी: घर में घुसकर दबंगों ने बुजुर्ग समेत परिवार पर किया हमला, हवाई फायरिंग का भी आरोप; वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Nov 19, 2026 झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अंबाबाई में दबंगों ने एक परिवार के घर में घुसकर जमकर मारपीट की। आरोप है कि लाठी-डंडे, हंसिया और कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे हमलावरों ने महिलाओं समेत परिवार के कई लोगों को घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग को भी नहीं बख्शा। पीड़िता ने तमंचे से हवाई फायरिंग और पुलिसकर्मी पर आरोपियों से मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं।