कटोरिया: भलुआकुरा गांव के पास दो बाइक में हुई टक्कर, दोनों बाइक सवार जख्मी।
Katoria, Banka | Jul 3, 2026 कटोरिया बाजार के बाघमारी रोड स्थित भलुआकुरा गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब दस बजे दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार जख्मी हो गया। जख्मी दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।