नारायणपुर: बारिश में बहा पुलिया, ग्रामीणों ने खुद सड़क और पुलिया बनाने का काम शुरू किया
नारायणपुर के अबूझमाड़ में बारिश के कारण पुलिया बहने से तीन गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया। कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। आखिरकार ग्रामीणों ने बिना मशीनों के खुद मिलकर पुलिया और सड़क बनाने का काम शुरू किया है।