सेवा संकल्प अभियान के तहत डीह बाबा प्रांगण में चला स्वच्छता अभियान
सिंगरौली। सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 39 स्थित डीह बाबा प्रांगण में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड के कार्यकर्ता साथियों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए श्रमदान किया।
इस दौरान डीह बाबा प्रांगण सहित आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। साथ ही उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर वार्ड के निर्माण के लिए केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। वरिष्ठ नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आगे भी जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने का संकल्प लिया।