बारा: लालापुर क्षेत्र मनकामेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस
लालापुर क्षेत्र के मनकामेश्वर धाम में आज महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह करीब 08:00 से ही भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जहां पुलिस टीम तैनात हैं।