देवाल के ऐरठा तोक में सड़क की मांग तेज, ग्रामीणों में नाराजगी
चमोली जनपद के विकासखंड देवाल की ग्राम पंचायत ओडर के तोक ऐरठा में आज भी ग्रामीण सड़क सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक सड़क नहीं बन पाई है।
बताया गया कि वर्ष 2021 में पदमला-कंजेरु-ऐरठा-ओडर मोटर मार्ग के 8 किलोमीटर निर्माण को स्वीकृति मिली थी, बावजूद इसके कार्य धरातल पर शुरू नहीं हो पाया। सड़क न होने से ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान प्रेमा देवी ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।