डुमरांव: डुमरांव नगर परिषद में हंगामा, योजनाओं में रिश्वतखोरी के आरोप के बाद कार्यालय में ताला जड़ने की चेतावनी
Dumraon, Buxar | May 21, 2026 डुमरांव नगर परिषद कार्यालय में गुरुवार सुबह 11 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दर्जनों की संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग एकजुट होकर पहुंचे और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के नाम पर उनसे अवैध वसूली की गई, लेकिन इसके बावजूद उनका काम नहीं हुआ।