कुम्भराज: गांधी जयंती पर कुंभराज में सेवा संकल्प अभियान के तहत चला श्रमदान व स्वच्छता अभियान, नेताओं ने प्लाट की सफाई की
Kumbhraj, Guna | Oct 2, 2026 गुना की कुंभराज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर स्वच्छता का संदेश देने जन प्रतिनिधियों ने सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमदान और स्वच्छता अभियान चलाया। नेताओं ने नगर के प्लाटों में भरी गंदगी में बैनर लगाकर साफ सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में सिर्फ एक ही प्लाट में सफाई करते नजर आ रहे है।