सैदपुर: फर्जी डिग्री पर वर्षों तक टाउन नेशनल इंका में पढ़ाने वाले प्रवक्ता गिरफ्तार, ₹88 लाख का वेतन पा चुके हैं, गए जेल
फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर वर्षों तक नौकरी करते हुए 88 लाख रूपए का भारी वेतन आहरित करने वाले सैदपुर नगर के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में तैनात रहे प्रवक्ता शिवाकांत पांडे पुत्र स्व. रामरूप को पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में सोमवार को जेल भेज दिया। उक्त के विरुद्ध फर्जी डिग्रियों का प्रयोग कर नौकरी पाने का मुकदमा विद्यालय के प्रबंधक ने दर्ज कराया था।