झुंझुनू: शहर के रोड नंबर-3 पर धीमी गति से चलती गाड़ी गड्ढे में पलटी, हुआ रोड जाम
झुंझुनू के रोड नंबर तीन पर शनिवार रात करीब 10:00 बजे के आसपास सड़क किनारे जमा पानी और पानी के नीचे बने गड्ढे में टायर धसने से एक पिकप पलट गई, गनी मत रही की गाड़ी चालक की जान बच गई गाड़ी के एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो चुका है, काफी देर तक रास्ता भी जाम रहा उसके बाद जेसीबी की मदद से गाड़ी को सीधा करवा कर रास्ता खोला गया