ग्राम साल्याखेड़ी में पंजाब के रहने वाले एक शख्स के साथ मारपीट की घटना हुई। जिला अस्पताल से बुधवार रात 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, जहमिंदर सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी पंजाब घटना में घायल हुआ। उसे सोयत पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई जहां उसे भर्ती किया गया है। युवक से मारपीट करने वाले की पुलिस तलाश कर रही है।