मड़ियाहू: SP के निर्देश पर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था को लेकर मड़ियाहूं कोतवाल ने मड़ियाहूं नगर के विभिन्न जगहों पर किया पैदल मार्च
एसपी डा अजयपाल शर्मा के निर्देश पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर मड़ियाहूं कोतवाल ने मड़ियाहूं नगर के विभिन्न जगहों पर पैदल गश्त किया। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में लोक सभा चुनाव को देखते हुए एव शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल के साथ नगर के सदरगंज, बेलवा रोड, गांधी तिराहा, भगत सिंह तिराहा, वाराणसी रोड स्टेशन पर पैदल गश्त किया।