हरदोई: हरदोई में सांसद जयप्रकाश रावत ने कहा, नगर में 40 साल तक विकास नहीं हुआ, भाजपा की ताकत ने जिताया: वीडियो वायरल
Hardoi, Hardoi | Apr 6, 2026 हरदोई के सांसद जयप्रकाश रावत ने हरदोई नगर के विकास को लेकर बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहा कि पिछले 40 सालों में नगर में विकास का एक भी ठोस काम बता पाना मुश्किल है। सांसद ने यह बात सदर विधानसभा क्षेत्र के पूरा बहादुर गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में कही।उन्होंने कहा कि जब विपक्षी दलों के नेता उनसे हरदोई नगर में हुए विकास कार्यों के बारे में पूछते है।