घाटशिला: गोपालपुर गांव में कृषाणु राय के घर चोरी का मामला: पुलिस ने 5 अपराधियों को भेजा न्यायिक हिरासत में
घाटशिला थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में कृषाणु राय के घर में हुई चोरी मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलने की जानकारी घाटशिला थाना प्रभारी मधुसूदन दे ने शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे घाटशिला थाना परिसर में दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर छापेमारी छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी में पांच गिरफ्तार।