कोरांव: नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर प्रबुद्ध जनों से जनसंपर्क कर उपलब्धियां बताई
नगर पंचायत अध्यक्ष कोरांव केसरी ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के निर्देश पर शुक्रवार को नगर पंचायत कोरांव में प्रबुद्ध वर्ग संपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत नगर के प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात कर सरकार की नीतियों और रीतियों को विस्तार से बताया और प्रधानमंत्री मोदी के सफल नेतृत्व को लेकर उनके द्वारा किए गए कार्यों को भी बताया।