सारठ: मधुपुर मार्ग पर बामनगामा-गंगाबांध के पास दो बाइक की टक्कर, पिता-पुत्र समेत 3 घायल, पुलिस कर रही है छानबीन
Sarath, Deoghar | Apr 19, 2026 सारठ-मधुपुर मार्ग में बामनगामा-गंगाबांध के पास रविवार रात 9 बजे 2 बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र समेत 3 लोग घायल हो गए। घायलों में गिरीश पंडित 48 व शिव कुमार पंडित 28 मधुपुर के कोल्हाजोर व दिनेश ठाकुर 26 सारठ के गंगटी का है। घायलों को स्थानीय युवाओं ने सारठ CHC पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शिव कु.पंडित को रेफर कर दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है