बैतूल नगर: भाजपा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, मंत्री उदय प्रताप सिंह ने विकसित भारत और राष्ट्र निर्माण की चर्चा।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती स्मरण पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को बैतूल के मैरिज गार्डन में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।