कटनी नगर: निवार पुलिस ने नशे में ट्रक चला रहे चालक पर की कार्रवाई, वाहन जब्त
कटनी सड़क सुरक्षा अभियान के तहत निवार पुलिस ने शराब के नशे में ट्रक चला रहे चालक अरविंद वंशकार को पकड़ा। 29 सितंबर को निवार बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान स्वराज मजदा ट्रक क्रमांक MP 20 XA 6763 को रोककर एल्कोहल एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रक जब्त किया