आमला: अंधारिया गांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, न्यायाधीश ने ग्रामीणों को कानून की जानकारी दी
Amla, Betul | Apr 9, 2026 आमला तहसील में 9 अप्रैल को 3 बजे करीब आमला ब्लाक के अंधारिया गांव में तहसील विधिक सेवा समिति, सिविल न्यायालय आमला द्वारा ग्राम पंचायत अंधारिया में विधिक साक्षरताएवं जागरूक शिविर का आयोजन किया गया हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रुप में आमला न्यायालय के न्यायाधीश चारु व्यास मौजूद रही हैं। ग्रामीणों को कानून संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया हैं।