नर्मदापुरम: नर्मदापुरम नगर पालिका में जनसुनवाई आयोजित हुई, आवेदकों की समस्याओं का त्वरित समाधान
गुरुवार को नगर पालिका में साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न वार्डों से पहुंचे आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित शाखा प्रभारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पीएम आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति के आवेदन का पीएम आवास शाखा प्रभारी दीपक गौर द्वारा तत्काल निराकरण किया गया।