सांगोद: सांगोद में एक्शन मोड में ऊर्जा मंत्री, बिना सूचना नगर पहुंचे, विकास कार्यों में लापरवाही पर अधिकारियों पर भड़के
Sangod, Kota | May 17, 2026 सांगोद में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर एक्शन मोड में नजर आए। रविवार सुबह करीब 11.30 बजे मंत्री ने बिना किसी पूर्व सूचना के नगर का औचक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। मंत्री ने कोलियों का बड़, कोटा रोड, जलदाय विभाग की टंकी, सीएमएचओ ऑफिस के पीछे, गायत्री चौराहा, जोलपा रोड और गौरव पथ सहित कई इलाकों का दौरा किया।