Follow.. कोटा के बड़ौद में सर्राफा दुकान पर चोरी की वारदात, मौके पर पहुंची पुलिस
बड़ौद कस्बे में एक सुनार की दुकान पर चोरी की घटना सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण कर चोरी की घटना से संबंधित जानकारी जुटाना शुरू किया। पुलिस द्वारा दुकान संचालक एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल चोरी में कितने कीमती आभूषण या सामान चोरी हुआ है, इसका स्पष्ट विवरण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा चोरी की वारदात से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।
Sangod, Kota | Jul 29, 2026