तालबेहट: रायपुर निवासी एससी एसटी के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त को जखौरा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में भेजा
ललितपुर एसपी संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जखौरा थाना पुलिस ने रायपुर निवासी एससी एसटी के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम नन्हे राजा बताया गया उक्त मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया अभियुक्त को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष भेजा है।