लातेहार: सदर अस्पताल में 30 बच्चों की हृदय जांच, 11 निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चिन्हित
सदर अस्पताल में सोमवार की दोपहर करीब एक बजे श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, एनएचएम, आरबीएसके, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग एवं सीसीएल के सहयोग से "नन्हा सा दिल–बाल हृदय जांच एवं उपचार" शिविर आयोजित हुआ। शिविर में करीब 30 बच्चों की हृदय जांच की गई।