हरसूद: किसानों ने जमीन खोदकर पाइपलाइन डालने का काम रोकने की मांग
Harsud, Khandwa | Oct 14, 2026 ग्राम छनेरा स्थित कृषि भूमि खोदकर उदवहन सिंचाई परियोजना के अधिकारियों द्वारा पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। जिसको लेकर किसानों में आक्रोश छाया हुआ है। किसानों ने बुधवार दोपहर 3:30 बजे के लगभग हरसूद एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर कृषि भूमि खोदने से उदवहन सिंचाई परियोजना के अधिकारियों को रोकने की मांग की है।