कोडरमा: कोडरमा थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
कोडरमा थाना परिसर में बुधवार 3:00 बजे से शांति समिति की बैठक रखी गई। इस बैठक में कोडरमा एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी विकास पासवान, जिला परिषद लक्ष्मण यादव, महेंद्र यादव, मुखिया अनीता देवी के साथ ही कोडरमा प्रखंड विकास अधिकारी मनोज कुमार रवि भी मौजूद रहे।