कोडरमा: अग्रवाल समाज ने नवरात्र में जन्म लेने वाली 45 बेटियों को बेबी किट देकर किया अभिनंदन
समाज की महिलाओं ने इस कार्यक्रम को किलकारी उत्सव का नाम दिया, जिसमें सदर अस्पताल और होली फैमिली अस्पताल में जन्मी नवजात कन्याओं का सम्मान किया गया। आयोजन के दौरान दोनों अस्पतालों में कुल 45 बच्चियों को किट प्रदान किए गए। इनमें सदर अस्पताल की 25 बेटियां और होली फैमिली की 20 बेटियां शामिल थीं.