कोडरमा: झुमरीतिलैया बाजार में खिलौने की दुकान में आग, लाखों का सामान खाक
तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमरीतिलैया बाजार स्थित बीती रात एक खिलौने की दुकान में आग लग गई। उसमें रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। घटना को लेकर खिलौने के दुकानदार ने बुधवार को 6 बजे बताया कि मंगलवार की रात करीब 10 बजे वे अपनी दुकान में ताला जड़कर अपने घर चले गए।