गाज़ियाबाद: भाजपा पार्षद की गिरफ्तारी के विरोध में गाजियाबाद के कई भाजपा पार्षदों ने किया हंगामा, पुलिस से हुई नोक-झोंक
साहिबाबाद में 2 दिन पूर्व खोखा पलटने और दंपति को पीटने के मामले में BJP पार्षद सुधीर कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को भाजपा पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा के कई पार्षद गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे, जहां जिला मुख्यालय के बाहर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस और भाजपा के पार्षदों में नोक झोंक भी हुई।