गाज़ियाबाद: खोखा पलटने और दंपति को पीटने के मामले में गिरफ्तार पार्षद के पक्ष में बोलीं गाजियाबाद मेयर, कहा- वो बड़ा शरीफ पार्षद है
गाजियाबाद के साहिबाबाद में 2 दिन पूर्व खोखा पलटने और दंपति को पीटने के मामले में गिरफ्तार हुए BJP पार्षद सुधीर कुमार पर मेयर सुनीता दयाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जितने बड़े आरोप उस पर लगा दिए गए, वो ऐसा पार्षद नहीं है। बड़ा शरीफ पार्षद है।