गाज़ियाबाद: भाजपा पार्षद की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा के पार्षद एकत्रित होकर राजनगर स्थित जिला मुख्यालय पहुंचे, प्रदर्शन शुरू
गाजियाबाद में भाजपा पार्षद सुनील की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा पार्षद प्रदर्शन पर उतर आए हैं। सभी पार्षद एक साथ एकत्रित होकर गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर से मिलने के लिए पहुंचे थे लेकिन जब वह नहीं मिल पाए तो प्रदर्शन पर उतर गए। पुलिस ने राज नगर स्थित जिला मुख्यालय के बाहर पार्षदों को रोका हुआ है और उनके बीच कहासुनी लगातार जारी है।