गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में निजी जिम के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी जिम के बाहर से नई बाइक चोरी हो गई। ये चोरी की पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक चोर बिना हेलमेट बाइक ले जाता दिखाई दे रहा है।