गाज़ियाबाद: थाना खोड़ा पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 1 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बुधवार को थाना खोड़ा पुलिस टीम दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय अभियुक्त राजा उर्फ हुसैन को इतवार पुस्ता खोड़ा कालोनी से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बीते 21 मई को थाना खोड़ा पर वादिया की ओर से इस मामले को लेकर तहरीर प्राप्त हुई थी।