गाज़ियाबाद: लोनी बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस और विक्रम मावी हत्याकांड के आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़, घायल अवस्था में 1 बदमाश गिरफ्तार
थाना लोनी बॉर्डर पुलिस की ओर से बुधवार देर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और इनामिया बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान 2 संदिग्ध बाइक सवार आते हुए दिखाई दिए, इस दौरान जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में 1 बदमाश घायल हो गया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।