जिले में लगातार गिरते तापमान एवं बढ़ती शीतलहर को देखते हुए छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिले के संवेदनशील कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशानुसार जिले में संचालित समस्त विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। जिसका आदेश शिक्षा विभाग सोमवार शाम 07 बजे जारी किया हैं।