विकास भवन में मंगलवार दोपहर 12 बजे जिला प्रोबेशन विभाग ने दहेज प्रतिषेध दिवस मनाया। जिलाधिकारी के दिशा निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टण्डन के नेतृत्व में विकास भवन लोढ़ी में दहेज प्रतिषेध दिवस मनाया गयाl केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह द्वारा बताया गया कि महिलाओं को दहेज एक सामाजिक हिंसा है।