पटियाली: थाना सिकंदरपुर के कादरगंज गंगा पुल पर भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती और मासूम की हुई मौत
थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र स्थित कादरगंज गंगा पुल पर रविवार शाम भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति और उनके दो वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से सोमवीर (35), पत्नी अमीता (30) और बेटा शिवा की मौके पर ही जान चली गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम का शरीर क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजे, कैंटर कब्जे में लिया।