महरौनी: ग्राम मिदरवाहा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पालतू कुत्ते को रौंदा, लोगों ने ट्रक का पीछा कर पकड़ा
मिदरवाहा के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सड़क किनारे जा रहे पालतू कुत्ते को रौंद दिया जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देकर मौके से भाग रहे ट्रक को लोगों ने पीछा कर कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया। उक्त मामले में ग्रामीणों ने महरौनी पुलिस से ट्रक चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।